बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेंगी मुश्किलें, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन, शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारी को अपने जिले के तापमान के अनुसार छुट्टी देने का जारी किया आदेश

बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेंगी मुश्किलें, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन, शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारी को अपने जिले के तापमान के अनुसार छुट्टी देने का जारी किया आदेश
मंगलवार को पटना समेत जिलों के मौसम में अचानक बदलाव आने से इसका असर तापमान पर भी पड़ा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सर्द पछुआ हवा के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से आठ डिग्री का अंतर बना हुआ है।
आई ठंडी को देखते हुए शिक्षा विभाग के स्क ने सभी जिलाधिकारी को आदेश दिया है कि जिस जिला में अत्यधिक ठंडी का कहर जारी है वहां के एक से आठ क्लास तक के बच्चों को जल्द से जल्द छुट्टी कर दें ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड़े जिलाधिकारी अपने अनुसार अपने-अपने जिले में सर्दी की छुट्टी दे दें
ठंड इतनी है कि लोग घर में भी ठिठुर रहे है। मौसम का रुख बदलते नजर आ रहा है। बच्चे तो क्या बड़े भी ठंड के कारण घर से बहुत कम निकल रहे हैं। दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ाने के कारण स्कूलों में छुट्टी को बढ़ा दिया गया है।
कड़ाके की ठंड पूरे देश भर में पड़ रही है। ठंड के कारण स्कूली बच्चों को छुट्टी दे दिया गया है।
पूरे बिहार भर में अलग-अलग जिले में अलग-अलग ठंड का मौसम देखने को मिल रहा है। बात किया जाए समस्तीपुर जिले में अधिक ठंड पड़ रही है। यहां पर 14 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा जी की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।
इसके अलावा अररिया में भी कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थानों को 12 जनवरी तक छुट्टी की गई है। जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार जी की तरफ से छात्रों को स्वस्थ और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय नागरिकता सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश को जारी किए हैं।
इसके अलावा गोपालगंज जिला में भी निजी, सरकारी विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र साहित कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में भी विंटर वेकेशन 11 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं को लिए जारी की गई है।
तापमान में अंतर होने के कारण लोगों को दिन में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पटना सहित नौ शहरों के तापमान में कम अंतर दर्ज किया गया।
अगले 48 घंटे में बिगड़ सकता है बिहार का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण घना कोहरे के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। घना कोहरा से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होगी। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।
सिवान में गलन भरी ठंड से परेशान रहे लोग
जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को गलन भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। पछुआ हवा के कारण निरंतर तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड से ज्यादा परेशानी दैनिक कार्य करने वाले लोगों को हुई।
ठंड से बचाव के लिए लोगों को विभिन्न जगह अलाव तापते देखा गया। साथ ही मकर संक्रांति पर लोगों को स्नान पूजा में परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की अल सुबह से घने कोहरे के कारण सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा।
घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
घने कोहरे के कारण लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग लाइट जलाकर वाहन चलाते देखे। पूरे दिन धूप दिखाई नहीं देने से दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घर में महिला, वृद्ध व बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी।
वे ठंड से बचाव के लिए अपने-अपने घरों में या तो रजाई, कंबल में दुबके रहे या अलाव या हीटर आदि का सहारा लेते रहे। वहीं ठंड के कारण बाजार व सड़कों पर कम ही लोग दिखाई दिए।
भागलपुर में दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, फिर बढ़ सकती है ठंड
दिन में ठंड का असर कम होने से शहरवासियों ने राहत महसूस की है। हालांकि, मंगलवार की रात में शहर के कुछ हिस्सों में कोहरा और धुंध छाने से राहगीरों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। फिलहाल एक-दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
जिससे रात में ठंड की अधिकता हो सकती है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक बर्फबारी से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। जिससे रात ज्यादा सर्दिली होगी। कोहरा का असर रहेगा। धीमी गति की पछुवा चलेगी। तेज धूप निकलेगी। जिससे दिन में ठंड का असर नहीं रहेगा। हल्का बादल आता-जाता रहेगा।