बिहार के इस जिले में 2316 शिक्षक बिन सूचना के स्कूल से गायब, पोर्टल पर दिख रहे एब्सेंट

0
n67024948317510759793696763151b0cd0a2b0a5ed396cdd59342a4d31c3f2cd2d46c8e5d3278291366ca2

बिहार के इस जिले में 2316 शिक्षक बिन सूचना के स्कूल से गायब, पोर्टल पर दिख रहे एब्सेंट

 

सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 23 जून को खत्म हो गई, लेकिन जिले के स्कूलों में बहुत सारे शिक्षक लंबी अवकाश पर चल रहे हैं। लंबी छुट्टी पर जाने वाले शिक्षकों की संख्या 3,524 है।

अगले सप्ताह इन शिक्षकों की छुट्टी खत्म हो जाएगी। इतना नहीं 2,316 ऐसे शिक्षक हैं जो स्कूल से बिना आवेदन दिए अनुपस्थित हैंं।

इन शिक्षकों ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर गर्मी की छुट्टी बाद के उपस्थिति दर्ज ही नहीं की है। ऐसे शिक्षकों की खाेज जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर की जा रही हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों को चिह्नित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

ई-शिक्षा कोष पोर्टल के अनुसार पटना जिले में कुल 22,905 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 17,065 शिक्षक प्रतिदिन आनलाइन उपस्थिति बना रहे हैं। शिक्षा विभाग गर्मी की छुट्टी के बाद फर्जी तरीके से ऑनलाइन हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों की भी खोज शुरू कर दी है। जिला स्तर पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों की रैंडम जांच कभी भी जा सकती हैं।

गर्मी की छुट्टी के बाद जिले के शिक्षकों की स्थिति

प्रखंड अनुपस्थित अवकाश पर उपस्थित
पटना सदर (अरबन) 315 339 1670
पालीगंज 125 170 1052
दुल्हिन बाजार 50 108 537
बिक्रम 92 139 684
बिहटा 133 236 1102
नौबतपुर 90 238 953
मनेर 97 192 858
दानापुर 184 225 936
फुलवारीशरीफ 88 159 791
संपतचक 56 89 412
पुनपुन 89 147 672
मसौढ़ी 152 212 996
धनरुआ 157 262 1176
फतुहा 86 156 756
दनियावां 35 52 318
खुशरुपुर 50 71 427
बख्तियारपुर 86 126 630
बाढ़ 91 106 621
मोकामा 65 124 600
अथमलगोला 49 64 315
बेलछी 30 62 329
घोषवारी 39 42 241
पंडारक 90 101 537
पटना सदर (रुरल) 67 104 452

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे