शिक्षा विभाग ने खत्म किया 543 पद, अब BPSC से होंगी इनकी नियुक्ति, 1991 से इस पद पर नहीं हुई है बहाली

0
2025_1image_19_09_56627813122_03_2022-bpsc_2256158

शिक्षा विभाग ने खत्म किया 543 पद, अब BPSC से होंगी इनकी नियुक्ति, 1991 से इस पद पर नहीं हुई है बहाली

 

 

बीईओ के सेवानिवृत्त होते ही उनके पद स्वतः समाप्त माने जाएंगे। इसकी जगह अब सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की नियुक्ति की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से इन पदों पर 50% सीधी भर्ती और 50% पदोन्नति के जरिए नियुक्ति होगी।

नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी पहले से अधिक होगी और उन्हें स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उत्तरदायी माना जाएगा। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1991 के बाद से BEO के पदों पर कोई नई नियुक्ति नहीं हुई, जिससे करीब 70% पद खाली पड़े हैं। वर्तमान में एक-एक BEO पर दो से तीन प्रखंडों की जिम्मेदारी है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में अड़चन आ रही है।

सरकार का उद्देश्य इस नई व्यवस्था के जरिए शिक्षा तंत्र को अधिक उत्तरदायी और प्रभावी बनाना है। AEDO के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आगे चलकर शिक्षा विकास पदाधिकारी के पद तक प्रोन्नति देने का प्रावधान भी रखा गया है।

राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि नियमावली 2025 के क्रियान्वयन को लेकर तैयारियां जल्द पूरी करें, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नया तंत्र प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे