स्कूल में रात को महिला रसोइया के साथ पकड़ाया शिक्षक, लोगों ने काटा बवाल - News TV Bihar

स्कूल में रात को महिला रसोइया के साथ पकड़ाया शिक्षक, लोगों ने काटा बवाल

0

स्कूल में रात को महिला रसोइया के साथ पकड़ाया शिक्षक, लोगों ने काटा बवाल

 

बिहार के सहरसा जिले में एक शिक्षक और महिला रसोइया सरकारी स्कूल में रात को पकड़े गए। दोनों स्कूल के एक कमरे में बंद थे। इससे गांव में बवाल मच गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। शिक्षक और महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह घटना सलखुआ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के स्कूल की शनिवार देर रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक और महिला रसोइया को स्कूल के एक कमरे में होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग रात में स्कूल पहुंच गए।

शिक्षक और महिला स्कूल के कमरे में थे। लोगों ने कमरे को घेर लिया। फिर सलखुआ थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद शिक्षक और महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले गई।

ग्रामीणों ने शिक्षक पर कई संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस को उन्हें सौंपने की जिद की। मगर पुलिसकर्मी किसी तरह शिक्षक को वहां से निकालकर ले गए। यह मामला आग की तरह आसपास के गांवों में पैल गया। इस घटना के सामने आने के बाद से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि महिला और शिक्षक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा थाा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे