n6087293721715750216440a5fca321c6ce43ba86b21d9435d76b53906911ea4765599e3a34b20276dda398

Bihar Education Department X Account Hack, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

 

Bihar Education Department X Account Hack 5 साल बाद एक बार फिर शिक्षा विभाग पर साइबर अटैक किया गया है। हैकर्स ने शिक्षा विभाग के आधिकारिक एक्स हैंडल को हैक करते हुए।

उसका नाम प्रोफाइल और कवर फोटो सारे चीजों को बदल दिया है।

हैकर्स द्वारा अकाउंट का नाम बदलकर ether fi रखा गया है। ether fi एक डिजिटल क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी वेबसाइट मानी जाती है। इसका पहले से भी आधिकारिक वेबसाइट है, जिसे 1,34,000 लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इससे पहले 2019 में भी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को हैक करते हुए आई लव यू पाकिस्तान लिखा गया था।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उड़ी नींद

पांच साल नाम बदलने के साथ उस पर आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्स हैंडल हैक के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नींद उड़ गई है।

आईटी विभाग की पूरी टीम इसे ठीक करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि टीम अब तक यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्स हैंडल को कहां से हैक किया गया। उसका आईपी एड्रेस क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे