बच्चो को सरकारी स्कूलों मे फिर से अंडा देने का मध्यान भोजन निदेशक ने सभी DEO को दिया आर्डर, 

0
n634359919172848290099973a7f3e4d3046a4245d8c10c7e719c4884d7270f0751e65a32524addc19d7960

बच्चो को सरकारी स्कूलों मे फिर से अंडा देने का मध्यान भोजन निदेशक ने सभी DEO को दिया आर्डर, 

 

 

बिहार के सरकारी स्कूलों में फिर से बच्चों को मध्यान भोजन में अंडा दी जाएगी इस संबंध में मध्यान भोजन निदेशक पटना ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि अब शुक्रवार और रविवार को सभी सरकारी स्कूल में बच्चों को अंडा दिया जाए

दरअसल बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए बीच में बच्चों को शुक्रवार को अंडा दिए जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसकी जगह पर बच्चों को मौसमी फल सेव, केला दिए जाने का निर्देश मिला था। केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बर्ड फ्लू के प्रकोप को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।

एडवाइजरी में बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण तत्काल प्रभाव से शुक्रवार के मेनू से अंडा हटाने को कहा था। इसी कड़ी में निदेशालय की ओर से 11 मार्च को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर स्थिति सामान्य होने तक निर्देश का पालन करने को कहा गया था। विनायक मिश्र ने कहा है कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार की ओर से परामर्श प्राप्त हुआ है। बच्चों को अंडा पूरी तरह से साफ कर और उबालकर दिया जाएगा जो बच्चों के लिए खाने में सुरक्षित होगा।

राज्य के 68 हजार प्रारम्भिक विद्यालयों में 15 फरवरी से नए मेन्यू के अनुसार बच्चों को खाना मिल रहा है। नए मेन्यू के अनुसार बच्चों को सप्ताह में सिर्फ एक दिन शनिवार को खिचड़ी दी जा रही। वहीं शुक्रवार को बच्चों को दिए जाने वाले पुलाव और काबली छोले को मेन्यू से हटाकर चावल और लाल चने की सब्जी को जोड़ा गया। इसके साथ ही मांसाहारी बच्चे को एक अंडा और शाकाहारी बच्चे को मौसमी फल सेव केला दिया जाता है। इसके आलावे पौष्टिकता के लिए अलग अलग दिन अलग अलग भोजन परोसा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे