स्कूलों मे झगड़ा करना इन शिक्षकों को पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने इस स्कुल के सभी शिक्षकों को किया सस्पेंड

स्कूलों मे झगड़ा करना इन शिक्षकों को पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने इस स्कुल के सभी शिक्षकों को किया सस्पेंड
दरअसल, कुछ दिनों पहले न्यूज़ टी वी बिहार ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजू शर्मा और अन्य शिक्षिकाओं – नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी तथा सायशा खातून के बीच हुए विवाद का समाचार प्रमुखता से दिखाया था। वीडियो में सभी शिक्षिकाएं आपस में उलझती और एक दूसरे के बाल खींचती हुई नजर आई थीं।
इस घटना के पीछे प्रधानाध्यापिका रंजू शर्मा पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि वह विद्यालय में उपस्थित बच्चों की संख्या से अधिक उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करती थीं, जिसको लेकर शिक्षिकाओं के बीच विवाद बढ़ गया था।
यह घटना 11 मार्च को घटित हुई थी, जब प्रधानाध्यापिका रंजू शर्मा विद्यालय पहुंची थीं। उस समय विद्यालय की सहायक शिक्षिकाएं नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी और सायशा खातून उनसे उलझ गईं। इस विवाद में रंजू शर्मा के पति राजाराम शर्मा भी शामिल हो गए थे। ग्रामीणों द्वारा परबत्ता थाना को सूचित किए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया था।
विद्यालय के शिक्षकों द्वारा इस प्रकार सार्वजनिक रूप से झगड़ा करने की घटना ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया था।
न्यूज़ टी वी बिहार ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब जाकर प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है। आखिरकार, जिलाधिकारी खगड़िया ने प्राथमिक विद्यालय लगार में कार्यरत सभी शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है।