बिहार के सरकारी स्कूलों के MDM मे फिर हुआ बड़ा बदलाव, बढ़ती गर्मी के कारण हुआ MDM मे बदलाव

बिहार के सरकारी स्कूलों के MDM मे फिर हुआ बड़ा बदलाव, बढ़ती गर्मी के कारण हुआ MDM मे बदलाव
मिड-डे मील में पौष्टिक आहार शामिल किया जाएगा। 15 फरवरी से नए मेनू के अनुसार बच्चों को स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाएगा।
सोमवार से शनिवार तक मेनू में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब बच्चों को सप्ताह में तीन दिन खिचड़ी मिलेगी, जबकि पहले यह केवल दो दिन मिलती थी। इसके अलावा, शुक्रवार को पुलाव की जगह चावल और चने का छोला दिया जाएगा।
विभागीय पत्र के अनुसार, पहले पुलाव और काबली चने का छोला दिया जाता था, लेकिन अब चावल और चने का छोला दिया जाएगा। इसी तरह, मंगलवार को जीरा चावल की जगह आलू-सोयाबीन की सब्जी दी जाएगी।
सोमवार और गुरुवार को तड़का दाल और चावल दिया जाएगा, जिसमें हरी सब्जी का होना अनिवार्य है। मध्य विद्यालय महथू के प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि नया मेनू मिल गया है और आज से बदलाव लागू किया जाएगा।
पटना के सरकारी स्कूलों में खेल के मैदानों का विकास भी किया जाएगा। जिले में 29 स्कूलों को चिह्नित किया गया है, जिनके खेल मैदानों को सुधारने की योजना है। खेल मैदानों का विकास मार्च से शुरू होगा।
इंडोर खेलों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है, जिसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, दौड़, साइकिलिंग और कबड्डी जैसे खेल शामिल हैं।
पटना कालेजिएट स्कूल में चार एकड़ का क्रिकेट ग्राउंड है, जिसे सुरक्षित करने के लिए घेराबंदी की जा रही है। पटना हाई स्कूल का खेल मैदान छह एकड़ में फैला है, जिसका उपयोग स्थानीय लोग भी करते हैं।