50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने 10 साल की छात्रा से किया हैवानियत?, जब बार-बार दुष्कर्म करने लगा तो पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी

0
IMG-20250123-WA0830

 50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने 10 साल की छात्रा से किया हैवानियत?, जब बार-बार दुष्कर्म करने लगा तो पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी

 

बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के एक स्कूल से गुरु-शिष्य परंपरा को तार-तार करते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक दरिंदगी के हदें पार कर दी। 50 वर्षीय के प्रधानाध्यापक ने 10 साल की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

आरोपी ने मासूम को डरा-धमकाकर एक बार नहीं बल्कि कई बार जिस्मानी संबंध बनाए। आरोपी प्रधानाध्यापक जब बार-बार दुष्कर्म करने लगा तो पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता की बातों को सुनकर माता-पिता के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने गांव वालों के साथ स्कूल में धावा बोल दिया।

लेकिन तब तक आरोपी प्रधानाध्यापक वहां से पहले ही फरार हो चुका था। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने सोमवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इससे पहले भी कई बार नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

परिजनों का कहना है कि डर के कारण बच्ची ने पहले किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने परिवार को घटना के बारे में बताया। इस घटना के सामने आने पर गांव वालों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

वहीं इस मामले में डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि मामला छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में नहीं लिया गया है। लेकिन पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे