1 जुलाई से राज्यभर के सरकारी स्कूलों के संचालन का बदल जाएगा समय , शिक्षकों को कल से इस रूटिन का करना होगा पालन - News TV Bihar

1 जुलाई से राज्यभर के सरकारी स्कूलों के संचालन का बदल जाएगा समय , शिक्षकों को कल से इस रूटिन का करना होगा पालन

0

1 जुलाई से राज्यभर के सरकारी स्कूलों के संचालन का बदल जाएगा समय , शिक्षकों को कल से इस रूटिन का करना होगा पालन

 

Bihar Government School New Timing : प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालय (संस्कृत विद्यालय, मदरसा सहित) सुबह नौ बजे से शाम 4.30 तक संचालित किए जाएंगे।

बिहार में गर्मी की छुट्टियों के बाद अब स्कूल खुलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से खास नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन में यह बताया गया कि 1 जुलाई से सरकारी स्कूलों में फिर से क्लासेस शुरू होने वाली है।

हालांकि, इस बार स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं। बिहार शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, 1 जुलाई से प्रारंभिक, मध्य और उच्च माध्यमिक स्कूलों को सुबह 9 बजे से खोला जाएगा।

बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुरूप शिक्षकों को विद्यालय शुरू होने से 10 मिनट पहले विद्यालय में पहुंचना अनिवार्य है। सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक दिन 7 घंटे 30 मिनट विद्यालय का संचालन किया जाएगा। आइए बिहार में स्कूलों के खुलने का पूरा शेड्यूल चेक करते हैं।

Bihar School Opening Timing: क्या है नया स्कूल टाइमिंग?

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने आदेश निर्गत किया इस आदेश के अनुरूप आगामी 1 जुलाई से सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक सभी स्कूल खुलेंगे। राज्य के सभी प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन इसी शेड्यूल में किया जाएगा।

  • स्कूल शुरू होने का समय- सुबह 9 बजे
  • प्रार्थना, योगाभ्यास और व्यायाम- 9 बजे से 9:15 तक
  • पहली घंटी- 9:15 से 9:55 तक
  • दूसरी घंटी- 9:55 से 10:35 तक
  • तीसरी घंटी- 10:35 से 11:15 तक
  • चौथी घंटी- 11:15 से 11:55 तक
  • मध्यांतर- 11:55 से दोपहर 12:35 तक
  • पांचवी घंटी- दोपहर 12:35 से 1:15 तक
  • छठवीं घंटी- दोपहर 1:15 से 1:55 तक
  • सातवीं घंटी- 1:55 से 2:35 तक
  • आठवीं घंटी- दोपहर 2:35 से 3:15 तक
  • स्कूल की छुट्टी छात्रों के लिए- 3:15 बजे
  • स्पेशल क्लासेस- 3:15 बजे से 4 बजे तक
  • होमवर्क चेक करना और लेशन प्लान- 4 बजे से 4:30 बजे तक
  • शिक्षकों के लिए स्कूलों की छुट्टी- 4:30 बजे

 

पालन करना होगा शेड्यूल

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से यह पत्र सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिलाधिकारी और तमाम संबंधित कार्यालयों तक भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि विद्यालय में किसी कक्षा की बोर्ड की कोई परीक्षा ली जा रही है तो अन्य कक्षाओं को सस्पेंड नहीं किया जाएगा। किसी भी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने स्तर से अपने संबंधित विद्यालय के समय सारणी में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। अगर वह ऐसा करते हैं तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे