सरकारी स्कूलों मे लागु होगा नया पाठ्यक्रम, अब सप्ताह मे दिन बच्चो को मिलेगा पढ़ाई से छुटकारा

0
n660980308174511430070575621cdebd2e7f9c8a3afb93b1f90d57f7f95db0e8ee023fcf78a7d6dbdd3502

सरकारी स्कूलों मे लागु होगा नया पाठ्यक्रम, अब सप्ताह मे दिन बच्चो को मिलेगा पढ़ाई से छुटकारा

 

नई शिक्षा नीति के तहत 11 नवंबर 2022 को ‘बैगलेस सैटरडे’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। अब इसके नए पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा।

मई के दूसरे सप्ताह में इसका कैलेंडर जारी किया जाएगा। यह बातें शिक्षा की बात हर शनिवार के एपिसोड में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कही। दरअसल, 2022 में जारी बैगलेस सैटरडे मार्गदर्शिका को लेकर शिक्षा की बात हर शनिवार में केशव कुमार विशिष्ट शिक्षक बुनियादी विद्यालय बखरी मुरौल मुजफ्फरपुर ने सवाल पूछा था।

इसका जवाब देते हुए शिक्षा विभाग के अपर प्रमुख सचिव ने इसे 15 दिन के भीतर जारी करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस नए करिकुलम को एससीईआरटी के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जहां से सभी स्कूल इसे डाउनलोड कर स्कूलों में इसका सफल संचालन करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके सफल क्रियान्वयन के लिए स्कूल स्तर पर इसकी मानिटरिंग व्यवस्था भी शुरू करवाई जाएगी।

बैगलेस सेफ सैटरडे 2025 के करिकुलम में स्किल ट्रेनिंग भी है शामिल

बैगलेस सेफ सैटरडे 2025 में घंटा वार स्कूल की गतिविधियों को विभाजित किया जाएगा। इसमें कई एक्स्ट्रा गतिविधियों को जोड़ने की भी तैयारी एससीईआरटी द्वारा की गई है। इस बार इसमें स्किल ट्रेनिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट को भी समाहित किया गया है। इसके अलावा कई खेल गतिविधियों को भी जोड़ा गया है।

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी के लिए इसे रखा गया है स्वैच्छिक

शिक्षा दिवस 11 नवंबर 2022 को जारी हुए बैगलेस सेफ सैटरडे के की शुरुआत राज्य के 72000 से अधिक स्कूलों में की गई थी। इसके तहत खासकर नवमी से 12वीं के बच्चों के लिए इसे अनिवार्य नहीं किया गया था। उनके लिए यह स्वैच्छिक था, लेकिन कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए यह अनिवार्य था।

इसके तहत 12 क्षेत्र की 120 गतिविधियों को उस समय इसमें जोड़ा गया था। साथ ही साथ स्थानीय भाषा पर इसमें जोड़ दिया गया था। अब इसके नई करिकुलम में बहुत सारी चीज नई नजर आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे