हाजिरी ऐप से और वेतन चार महीने गैप से, नहीं चलेगी यह मनमानी:- सदन मे बोले MLC

0
IMG-20250312-WA0166

हाजिरी ऐप से और वेतन चार महीने गैप से, नहीं चलेगी यह मनमानी:- सदन मे बोले MLC

 

हाजिरी ऐप से और वेतन चार-चार महीने गैप से मिलता है। शिक्षकों के साथ की जा रही यह मनमानी नहीं चलेगी। बुधवार को विधान परिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी ने इसी तरह के नारे लिखे हुए बैनर तख्ती के साथ प्रदर्शन किया।

श्री ब्रजवासी ने विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल पहुंचने में एक मिनट की देरी हो जाए तो हाजिरी नहीं बनती है और चार महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है, इसके लिए कौन जवाबदेह है। हजारों शिक्षकों की होली फीकी रह गई है। कभी प्रान जेनरेट के नाम पर तो कभी आवंटन नहीं होने के नाम पर शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। श्री ब्रजवासी ने कहा कि इस मनमानी के खिलाफ शिक्षक समुदाय सड़क पर उतरेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों के तबादले को लेकर शिक्षा विभाग अनावश्यक देरी कर रहा है। अगर जल्द ही आवेदन दिये हुए शिक्षकों का तबादला नहीं किया जाता है तो विधानमंडल के बजट सत्र के बाद राज्य के शिक्षक सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में प्रतदिन शिक्षकों से दो बार हाजिरी बनवायी जाती है, पर उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे